राम मंदिर के शिलान्यास के साथ गॉव के स्कूल का कायाकल्प भी:डॉ शिव शंकर शाही। -डॉ शाही के पैतृक गॉव सिहाईजपार में कल होगा मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यस।

 

राम मंदिर के शिलान्यास के साथ गॉव के स्कूल का कायाकल्प भी:डॉ शिव शंकर शाही।

-डॉ शाही के पैतृक गॉव सिहाईजपार में कल होगा मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यस।

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर।शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर शिव शंकर शाही अपने पैतृक गॉव सिहाईजपार में राम मंदिर निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।इस दौरान उन्होंने जिस स्कूल में प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी उसके कायाकल्प की रूपरेखा भी तैयार करेंगे।

 

गगहा थाना क्षेत्र के बासगॉव तहसील स्थित अपने पैतृक गॉव सिहाईजपार में बृहस्पतिवार को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल तारामंडल गोरखपुर के निदेशक डॉ शिव शंकर शाही राम मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यस करेंगे। बीते साल13 दिसंबर 2023 को प्रभु श्रीराम,माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति को एक अलग मंदिर में स्थापित किया गया था।अब यह मंदिर नए रूप में स्थापित होगा।इसके साथ ही डॉक्टर शिव शंकर शाही जिस विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा हासिल किए थे उसका भी कायाकल्प करने जा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण शाही ने बताया कि स्कूल के लिए प्रोजेक्टर,टेबल,कुर्सी आदि उपलब्ध हो जाए तो छात्रों की शिक्षा बेहतर ढंग से होगी।डॉक्टर शिव शंकर शाही ने कल ही संसाधन मुहैया कराने

 

की बात कही। इसके साथ ही बेसिक प्राइमरी पाठशाला सिहाईजपार को मॉडर्न स्कूल के रूप मे विकसित करने की कोशिश भी होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन लेने के बाद इस विद्यालय को और आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।डॉ शिव शंकर शाही ने बताया कि जब वह कक्षा 1 से लेकर 5 तक अपने गांव में अध्ययन कर रहे थे उस समय यह भवनहीन विद्यालय था।बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ना पड़ता था।

 

अब विद्यालय का कायाकल्प कर छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में हर संसाधन उपलब्ध कराएंगे।इसके साथ ही गेस्ट हाउस,आधुनिक शौचालय, खुला जिम,क्रीड़ा स्थल और तालाब का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्वांचल की जानी मानी हस्तियॉ मौजूद होंगी।जिसमें सियासत से जुड़े राजनेेता,पत्रकार और बुद्धजीवी उपस्थित होंगे।

Previous articleमनीष सिंह को जिला हॉकी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
Next articleशिक्षिका व शायर नुसरत जहां को मिला साहित्य गौरव सम्मान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here