नया गीडा सीओ सर्किल का होगा गठन,सहजनवा तहसील में खुलेगा आफिस
गोरखपुर/सहजनवा।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर जनपद के सहजनवा तहसील में एक नया सीओ सर्किल का गठन हो रहा है.जिसमे तीन थाने गीडा,सहजनवा,और हरपुर को शामिल किया जा रहा है.इसके पहले इन थानों की सीओ सर्किल कैंपियरगंज था.नया सीओ सर्किल गीडा की आफिस सहजनवा तहसील में खोलने की बात चल रही है.
नही जाना पड़ेगा मुख्यालय
गीडा,सहजनवा,और हरपुर बुदहट थाने की सीओ सर्किल कैपियरगंज होने से पुलिस के अलावा अन्य लोगो को किसी काम के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी.हरपुर के लोगो को खजनी सीओ सर्किल जाना पड़ता था.लेकिन नया गीडा सीओ सर्किल का आफिस सहजनवा तहसील में बनने से अब लोगो को लंबी दूरी तय करना नही पड़ेगा.
इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया की सहजनवा तहसील में जल्द नया गीडा सीओ सर्किल की आफिस खुल जायेगी.
इस संबंध में एसडीएम सहजनवा कुंवर सचिन सिंह ने बताया की तहसील में नया गीडा सीओ सर्किल की आफिस खुलने की बात चल रही है.















