प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार के गांव भिटहा आयोजित होगा सुंदरकांड और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम – पूरे परिवार के साथ जिले के चर्चित समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी प्रभु श्री राम की आरती के बाद करेंगे प्रसाद का वितरण.

प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार के गांव भिटहा आयोजित होगा सुंदरकांड और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम

– पूरे परिवार के साथ जिले के चर्चित समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी प्रभु श्री राम की आरती के बाद करेंगे प्रसाद का वितरण

संतकबीरनगर:- अयोध्या में प्रभु श्री राम नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां अयोध्या पूरी तरीके से सज गया है वही प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसी दौरान जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या एकेडमी सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थाओं के मालिक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के गांव भिटहा में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा हजारों लोग पहुंचकर प्रभु श्री राम के आरती के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे । कार्यक्रम को लेकर चतुर्वेदी परिवार ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।आपको बता दे 22 जनवरी को श्री राम लला अपने घर में विराजमान होंगे इसी को लेकर देश ही नहीं पूरा विदेश राम मय गया है प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां शहर से लेकर देहात तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वहीं चतुर्वेदी परिवार के पैतृक गांव भिटहा में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है भव्य आरती के बाद चतुर्वेदी परिवार के गांव में हजारों लोगों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Previous articleसीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन 11 दिन में मुख्यमंत्री ने रामनगरी का किया तीसरा दौरा
Next articleअयोध्या-धाम में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन के मद्देनजर नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता एवं सुरक्षा के संबंध में एडीजी जोन द्वारा कपिलवस्तु में एसएसबी, आईबी, कस्टम एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here