पर्वतारोहण अभियान मे गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने लहराया परचम

पर्वतारोहण अभियान मे गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने लहराया परचम

 

पर्वतारोहण अभियान मे गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने लहराया परचम 

10 हज़ार फिट ऊँचे बर्फ़ीले पहाड़ को किया फतह

 

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर।मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित 10 हज़ार फिट ऊँचे बर्फ़ीले पहाड़ को गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने फतह कर लिया है। सूर्यकुण्ड कालोनी निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य बीमा सलाहकार श्रीराम यादव एवं श्रीमती बिमला यादव की बेटी सुप्रिया ने मनाली और आसपास के इलाकों में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग कैम्प के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

विदित हो कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान दुनिया भर के उत्कृष्ट पर्वतारोहण संस्थानों में से एक है। सुप्रिया के पिता श्रीराम यादव ने बताया कि सुप्रिया यादव ने 10000 फ़ीट की अति दुर्गम,अति जोखिम पल को देखते हुए इतनी ऊंचाई से ऐवरेस्ट की मॉउन्टेनीयरिंग की जो आम आदमी के लिए एक दुर्लभ पल है । उत्तर प्रदेश से 7 व पूरे भारत से कुल 125 लोगों का चयन हुआ था।उत्तर प्रदेश व गोरखपुर से ये अकेली, सिर्फ सिविल लड़की थी बाकी 6 में से 3 लड़के एनसीसी से थे।

Previous articleप्रभु श्री राम की नगरी पहुंचे सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं
Next articleनेवास पहुंचे प्रबंधक भूमि अधिग्रहण गीडा व तहसील राजस्व टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here