–दानवीरों ने भरा देहदान का संकल्प पत्र।
-सक्षम गोरक्ष प्रांत और भारतीय संस्कृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
गोरखपुर।सोमवार को सक्षम गोरक्ष प्रांत और भारतीय संस्कृति सेवा संस्थान के आयोजन में दानवीरों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा।इस दौरान दानवीरों ने रक्तदान और नेत्र दान का भी शपथ पत्र देकर लोगों को नया जीवन देने का वचन दिया।
अपने परिजनो के साथ आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे
किसान इंटर कॉलेज गगहा में जीव विज्ञान के प्रवक्ता रहे पूर्व प्राचार्य इद्रासन राय, सक्षम की कार्यकर्ता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता सपना पांडेय,गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रजिस्टार डॉ प्रदीप राव,एडवोकेट वीरेंद्र शाही,श्रीमती कैलाशी देवी,रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, गणेश कुमार सिंह,दिलजीत पत्रकार एक्स्ट्रा न्यूज ने सक्षम और भारतीय संस्कृति सेवा संस्थान के समक्ष देहदान के साथ नेत्रदान व रक्तदान का संकल्प पत्र भरा।
सक्षम गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही ने कहा दानवीरों ने महारजा कर्ण,महर्षि दधीचि और राजा हरिश्चंद्र की तरह अंगदान के साथ देहदान और रक्तदान का संकल्प लेकर समाज पर बड़ा उपकार किया।दानवीरों का यह प्रयास समाज में लोग याद रखेंगे।उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस मिशन में शामिल होकर मानवता पर बड़ा उपकार कर सकते हैं।उनका यह प्रयास देश के किसी आपदा के दौरान लोगों को नया जीवन प्रदान करेगा।















