–डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सैकड़ों गरीब बच्चों,महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ बॉटी दीपावली की खुशियॉ।
-नकदी,मिठाई और अंगवस्त्र वितरित कर दी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं।
संतकबीरनगर-सूर्या संस्थान के चेयरमैन,समाजसेवा के जरिए लोगों के दिलों में बस गए डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दीपावली पर्व पर अपने पैतृक गॉव भिटहॉ में सैकड़ों गरीब बच्चों,महिलाओं और अन्य जरूरत मंदो के साथ दीपावली की खुशियॉ साझा की।इस दौरान उन्होंने मौजूद बच्चों,महिलाओं और पुरुषों को नकदी,मिठाई का डिब्बा और अंगवस्त्र देकर पर्व पर उनकी खुशियॉ बढ़ा दी।

यूं तो दिग्गज समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी का हर लम्हॉ लोगों की सेवा को समर्पित रहता है।कोई भी पर्व हो वे हमेशा जरूरतमंदों और गरीब परिवारों के साथ उनकी खुशियॉ साझा करने का हर जतन करते हैं।ऐसा ही नजारा दीपावली के दिन उनके पैतृक गॉव भिटहॉ में देखने को मिला जहॉ डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने अनुज पूर्व प्रमुख एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी के साथ सैकड़ो गरीब परिवारो के बच्चों,महिलाओं और पुरुषों के साथ पर्व की खुशियॉ साझा की।लोगों में नकदी,मिठाई का डब्बा और अंगवस्त्र वितरित कर उनके पर्व की खुशियॉ बढ़ा दी।उन्होंने कहा कि त्यौहार और पर्व हमें एक दूसरे के साथ मिल जुलकर खुश रहने की सीख देते हैं।हमें चाहिए कि हमारे आसपास ऐसे लोग जो अभाव में जीवन बसर कर रहें हैं। उनके साथ खुशियॉ बॉटें।इससे उन्हें भी खुशी होती है।और समाज में समरसता कायम होती है।उन्होंने कही कि जरूरतमंदो की सेवा ही परम धर्म है।पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि पर्व सबके लिए खुशियॉ लेकर आते हैं।ऐसे में समाज के हर तबके को खुशी मिले चतुर्वेदी परिवार निरंतर ऐसा करता रहेगा। इस मौके पर भाजपा नेता रत्नेश मिश्र,अभयानंद सिंह,अजय मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।















