अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा पशु
संत कबीर नगर/ मेंहदावल । काफी समय बाद नगर पंचायत में छुट्टा पशुओं की समस्या दूर करने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान 11 छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। इन्हें मेंहदावल विकास खंड के बढ़या ठाठर गांव स्थित गोशाला में भेजा गया है।
इससे पूर्व बीते सोमवार को भी छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया गया था। जिसमें आठ पशुओं को पकड़ा गया था। नगर पंचायत प्रशासन लगातार अभियान चलाने का दावा कर रही है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने छुट्टा पशुओं की समस्या को दूर करने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन व ब्लॉक के
डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत ने चलाया अभियान
अधिकारियों को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में अधिशासी अधिकारी मेंहदावल संदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में पिछले दो दिनों में मेंहदावल नगर पंचायत में 19 छुट्टा पशु पकड़े गए हैं।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए लगातार चलाया जाएगा। पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। कस्बे के लोगों को छुट्टा पशुओं के कारण हो रही समस्या से निजात दिलाई जाएगी।















