सदर तहसील में 10 पोखरियों की नीलामी, 5.80 लाख रुपये ग्रामसभा निधि में जमा आठ गांवों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, नीलामी धनराशि का 25 प्रतिशत राजकीय खाते में जमा कराया गया

सदर तहसील में 10 पोखरियों की नीलामी, 5.80 लाख रुपये ग्रामसभा निधि में जमा

आठ गांवों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, नीलामी धनराशि का 25 प्रतिशत राजकीय खाते में जमा कराया गया

गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्थित पोखरियों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। इसमें आठ गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। नीलामी के दौरान कुल 10 पोखरियों का आवंटन किया गया। निर्धारित व्यवस्था के तहत नीलामी धनराशि का 25 प्रतिशत हिस्सा यानी कुल 5.80 लाख रुपये संबंधित ग्रामसभाओं के बैंक खातों में जमा कराया गया।

एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसील सदर के नीलामी नोडल अधिकारी डॉ. भागीरथी सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया कराई गई। इसमें नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक ईश्वर यादव और लेखपाल विकास गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तहसील प्रशासन के अनुसार नीलामी प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई।

नीलामी में नथुआ गांव के गाटा संख्या 230 की पोखरी धर्मेंद्र पुत्र विक्रम ने 1.15 लाख रुपये में प्राप्त की। इसी गांव के गाटा संख्या 192 की पोखरी जवाहिर पुत्र भूपलाल को 3.10 लाख रुपये में आवंटित हुई। वहीं, राउतपार गांव के गाटा संख्या 484 की पोखरी नागेश्वर पुत्र रामनाथ ने 13.80 लाख रुपये की बोली लगाकर प्राप्त की।

इसी क्रम में करमहा खुर्द गांव के गाटा संख्या 951 की पोखरी मनोज पुत्र दुखी को 1.55 लाख रुपये में आवंटित हुई। जंहरपुर गांव के गाटा संख्या 804 की पोखरी मुन्नेश पुत्र रविंद्र ने 1.50 लाख रुपये, गाटा संख्या 575 की पोखरी सुरेन्द्र पुत्र रामलखन ने 1.15 लाख रुपये और गाटा संख्या 869 की पोखरी लक्ष्मीना पत्नी रविंद्र ने 95 हजार रुपये में प्राप्त की।

नीलामी में निर्धारित धनराशि का 25 प्रतिशत हिस्सा जमा कराने की व्यवस्था के तहत कुल 5.80 लाख रुपये ग्रामसभा निधि के बैंक खातों में जमा कराए गए। तहसील प्रशासन ने प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की बात कही।

Previous articleदीपावली बाद गोरखपुर आ सकती है चुनाव आयोग की टीम, तैयारियों में जुटा प्रशासन डीएम-एसएसपी ने की संयुक्त बैठक, बूथवार मांगी मतदाता सूची की खामियों की रिपोर्ट; 12 नवंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here