गोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
495 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, 880 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोड़धोइया नाले के फेज-1 का लोकार्पण किया। इसके साथ ही करीब 880 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में गोड़धोइया नाला फेज-2, गोरखपुर सीवरेज योजना के जोन ए-3 और गोड़धोइया नाले के समानांतर प्रस्तावित सर्विस रोड का निर्माण शामिल है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ सीवरेज प्रणाली बेहतर होगी। जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नाले के समानांतर सर्विस रोड बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।















