सीईओ विशाल कुमार ने सेक्टर-26 भीटी रावत में विकास कार्यों और निर्माणाधीन कूड़ा कलेक्शन सेंटर का किया निरीक्षण गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

त्योहारों से पहले गीडा की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी तेज

सीईओ विशाल कुमार ने सेक्टर-26 भीटी रावत में विकास कार्यों और निर्माणाधीन कूड़ा कलेक्शन सेंटर का किया निरीक्षण

गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

गोरखपुर। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर लोगों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने सड़कों की मरम्मत और उन्हें गड्ढामुक्त करने की तैयारी तेज कर दी है। हाल की भारी बारिश और विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों का सर्वे कराकर मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की गई है। सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए टेंडर की कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन है।

सेक्टर-26 में कार्यों का लिया जायजा

बुधवार को गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार ने सेक्टर-26 भीटी रावत में चल रहे विकास कार्यों और निर्माणाधीन गार्बेज सेंटर (कूड़ा कलेक्शन सेंटर) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिविल टीम को कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण व मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण या मरम्मत में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कूड़ा निस्तारण प्लांट का भी निरीक्षण

इसके बाद सीईओ ने ग्राम सुथनी में नगर निगम गोरखपुर की ओर से स्थापित एनटीपीसी प्लांट (कूड़ा निस्तारण केंद्र) का भी निरीक्षण किया। शासन के निर्देशों के अनुरूप गीडा क्षेत्र की सभी श्रेणियों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने, पैचलेस बनाने और आवश्यकतानुसार नवीनीकरण व विशेष मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

गीडा प्रशासन के अनुसार, अभियान के तहत सड़क सुधार के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Previous articleमुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, गोरखनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक परखी गईं व्यवस्थाएं एडीजी, डीआईजी, मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश एटीएस और एलआईयू भी सक्रिय, वीवीआईपी सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व यातायात प्रबंधन पर जोर
Next articleमुख्यमंत्री की दशहरा शोभायात्रा को लेकर अलर्ट प्रशासन वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर मंथन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here