विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट जांच
12 अक्टूबर से शुरू हुई एफएलसी प्रक्रिया, सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगी जांच
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) जारी है। बुधवार को डीएम अनुज मलिक ने वेयरहाउस पहुंचकर जांच कार्य का निरीक्षण किया और प्रक्रिया का जायजा लिया।
12 अक्टूबर से शुरू हुई जांच प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। जांच स्थल पर मोबाइल, कैमरा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।















