मिशन शक्ति: छात्राओं ने संभाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
एक दिन की थाना प्रभारी बनकर सुनीं जनसमस्याएं, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना
गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बुधवार को गोरखपुर के विभिन्न थानों में छात्राओं को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।
कैंपियरगंज में रितिका त्रिपाठी, पीपीगंज में काव्यांजलि सिंह, चिलुआताल में अर्चना गौड़, सहजनवां में दिव्या यादव, हरपुर बुदहट में ईशा दुबे, गीडा में ज्योति, चौरीचौरा में सृष्टि यादव, झंगहा में सृष्टि मिश्रा और पिपराइच में ऋषिता मृगवानी ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली।
छात्राओं ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया समझी। इस पहल से उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली जानने के साथ महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।















