मिशन शक्ति: तीन छात्राएं बनीं एक दिन की सीओ
गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बुधवार को चौरीचौरा, कैंपियरगंज और गीडा सर्किल में छात्राओं को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बनाया गया। चौरीचौरा में एनजल कुमारी, कैंपियरगंज में शिखा पासवान और गीडा में वैष्णवी शुक्ला ने जिम्मेदारी संभाली।
इस दौरान छात्राओं को कानून-व्यवस्था, जनशिकायतों के निस्तारण और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।















