मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन
जटाशंकर में आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
गोरखपुर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को जटाशंकर में श्रीश्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। उनके प्रति आस्था हमें श्रम, कौशल और रचनात्मकता के महत्व का संदेश देती है।















