आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन से सशक्त होगी यातायात व्यवस्था एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त अनुपालन पर रहेगा फोकस

आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन से सशक्त होगी यातायात व्यवस्था

एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त अनुपालन पर रहेगा फोकस

बदायूँ। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए आधुनिक चार पहिया इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसएसपी ने कहा कि यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है, जिसके माध्यम से यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन किया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान, शराब अथवा मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों की जांच एवं कठोर कार्रवाई, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर अंकुश तथा अनावश्यक प्रेशर हॉर्न एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा यातायात जाम की सूचना मिलने पर इंटरसेप्टर वाहन तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम हटाने और यातायात को सुचारु कराने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और जिम्मेदार नागरिक बनकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Previous articleबस्ती में शुरू हुई गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया शुभारंभ, 3 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता
Next articleअपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर पुलिस हुई सख्त डीआईजी एस. चनप्पा व एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here