डीएम आनंद वर्द्धन की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

डीएम आनंद वर्द्धन की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वेयरहाउस में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे चौबीसों घंटे सक्रिय और सुचारु रूप से संचालित रहें, ताकि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगरानी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए, ताकि पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleकांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा शिव मंदिरों पर सफाई, सड़क और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश
Next articleमहुली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार  पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद; देवरिया, लखनऊ और बाराबंकी समेत कई जिलों से वाहन चोरी करने की कबूली वारदात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here