साइबर मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी सख्त, दो थानों के प्रभारियों की जांच के आदेश बखिरा और धर्मसिंहवा थाने की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जताई नाराजगी, एनसीआरबी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

साइबर मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी सख्त, दो थानों के प्रभारियों की जांच के आदेश

बखिरा और धर्मसिंहवा थाने की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जताई नाराजगी, एनसीआरबी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संतकबीरनगर। साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और एनसीआरबी पोर्टल पर कार्यों में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बखिरा और धर्मसिंहवा थाने की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर एसपी ने दोनों थानों के साइबर प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए।

बैठक में एसपी ने सभी थानों के साइबर प्रभारियों और साइबर थाने के प्रभारी के साथ विभिन्न पोर्टल पर साइबर अपराधों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज मामलों और उनके निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया गया। समीक्षा में बखिरा और धर्मसिंहवा थाने की स्थिति खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित साइबर प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच कराने का निर्देश दिया।

एसपी ने सभी साइबर प्रभारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। पोर्टल पर नियमित रूप से कार्य करते हुए मामलों की प्रगति अपडेट की जाए।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleधनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, मूर्ति आयोजकों के साथ की बैठक एसपी सिटी निमिष पाटील ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here