जनसुनवाई में एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जनसुनवाई में एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति से शिकायतकर्ता को भी समय-समय पर अवगत कराया जाए।

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर पुलिस जनसामान्य की समस्याओं के समाधान, प्रभावी कानून-व्यवस्था एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस-जन विश्वास को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

Previous articleमिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्ती, हर खाद्य प्रतिष्ठान का होगा शत-प्रतिशत पंजीकरण: डीएम स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और फूड सप्लीमेंट की गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here