100 आबकारी मुकदमों की 929 लीटर अवैध शराब नष्ट न्यायालय के आदेश पर परसामलिक थाने में हुई कार्रवाई, वीडियोग्राफी भी कराई गई

100 आबकारी मुकदमों की 929 लीटर अवैध शराब नष्ट

न्यायालय के आदेश पर परसामलिक थाने में हुई कार्रवाई, वीडियोग्राफी भी कराई गई

महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 आबकारी मुकदमों से संबंधित कुल 929 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के मार्गदर्शन में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

थाना परसामलिक परिसर में राजस्व, आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी में नियमानुसार अवैध शराब को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया का पंचनामा तैयार किया गया तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का सहजनवा में भव्य स्वागत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान
Next article30 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य अनुलेखक सुधीर कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्त भावुक माहौल में सहकर्मियों ने दी विदाई, योगदान को किया याद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here