30 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य अनुलेखक सुधीर कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्त भावुक माहौल में सहकर्मियों ने दी विदाई, योगदान को किया याद

30 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य अनुलेखक सुधीर कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्त

भावुक माहौल में सहकर्मियों ने दी विदाई, योगदान को किया याद

गोरखपुर। सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय गोरखपुर में तैनात मुख्य अनुलेखक सुधीर कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को लगभग 30 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1995 से लगातार सेवाएं दे रहे श्रीवास्तव के सम्मान में कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर सहायक अभिलेख अधिकारी राजू कुमार और नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रंथ गीता और छाता भेंट कर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं।

राजू कुमार ने कहा कि श्रीवास्तव ने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वहीं भागीरथी सिंह ने उनके सरल स्वभाव और सहयोगी व्यवहार की सराहना की।

अपने संबोधन में सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

Previous article100 आबकारी मुकदमों की 929 लीटर अवैध शराब नष्ट न्यायालय के आदेश पर परसामलिक थाने में हुई कार्रवाई, वीडियोग्राफी भी कराई गई
Next articleटीईटी-2026 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज 72,020 अभ्यर्थियों के लिए 32 परीक्षा केंद्र, सुरक्षा व निगरानी के कड़े इंतजाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here