भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का सहजनवा में भव्य स्वागत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का सहजनवा में भव्य स्वागत

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान

सहजनवा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के सहजनवा आगमन पर भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में रमेश सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि रमेश सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक जी.एम. सिंह ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.डी. सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Previous articleवर्षों पुराना गौशाला भूमि विवाद खत्म, प्रशासन ने सीमांकन कर सौंपा कब्जा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाड़े गए पीलर, शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई कार्रवाई
Next article100 आबकारी मुकदमों की 929 लीटर अवैध शराब नष्ट न्यायालय के आदेश पर परसामलिक थाने में हुई कार्रवाई, वीडियोग्राफी भी कराई गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here