आगामी चुनाव की तैयारी तेज: 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ होंगे विभाजित डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग बैठक, 31 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया

आगामी चुनाव की तैयारी तेज: 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ होंगे विभाजित

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग बैठक, 31 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया

बस्ती। आगामी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को बेहतर और सुगम मतदान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन और पुनर्निधारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदेय स्थलों का पुनः परीक्षण कराया जा रहा है। आयोग के मानकों के अनुसार जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, उनका विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इससे मतदान के दौरान भीड़ कम होगी और प्रक्रिया अधिक सुचारू व पारदर्शी बन सकेगी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 24 जून से 31 जुलाई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत भौतिक सत्यापन, नए मतदेय स्थलों का चयन, प्रारूप सूची का प्रकाशन तथा प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण किया जाएगा।

प्रक्रिया के तहत 24 से 28 जून तक भौतिक सत्यापन, 4 जुलाई को प्रारूप सूची का प्रकाशन तथा 18 जुलाई को शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव आयोग के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleईंट भट्ठों के जिग-जैग परिवर्तन की समय सीमा दो वर्ष बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन धनघटा विधायक को सौंपा
Next article31 जुलाई तक परफॉर्मेंस ग्रांट के अधूरे कार्य पूरे करें: डीएम लापरवाही पर जताई नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here