पुलिस कर्मियों को मिली नई सुविधा, नवनिर्मित भोजनालय का एसपी ने किया उद्घाटन

 पुलिस कर्मियों को मिली नई सुविधा, नवनिर्मित भोजनालय का एसपी ने किया उद्घाटन

संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के कल्याण और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का भव्य उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर भोजनालय का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भोजनालय के निर्माण से पुलिस कर्मियों को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर भोजन व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उनके कार्यक्षमता और मनोबल में भी वृद्धि होगी।

उद्घाटन के दौरान थाना परिसर में मौजूद अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleशांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम जुलूस, प्रशासनिक व्यवस्था की हुई सराहना इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट को किया सम्मानित
Next articleईंट भट्ठों के जिग-जैग परिवर्तन की समय सीमा दो वर्ष बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन धनघटा विधायक को सौंपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here