हल्की बारिश में उखड़ी करोड़ों की सड़क, नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने गड्ढे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

हल्की बारिश में उखड़ी करोड़ों की सड़क, नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने गड्ढे

मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

बस्ती। हल्की बारिश ने करोड़ों रुपये की लागत से कराई गई नेशनल हाईवे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। चौकड़ी टोल प्लाजा के पास समेत कई स्थानों पर सड़क धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि सड़क की मरम्मत हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने लगी और कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा तत्काल सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

Previous articleशिक्षामित्र संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here