शिक्षामित्र संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

शिक्षामित्र संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक पंत पार्क में जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी। इसी क्रम में खोराबार ब्लॉक के शिक्षामित्र सुभाष को ब्लॉक अध्यक्ष तथा सीमा को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे वास्तविक सदस्य संख्या का आकलन और संगठन के लिए कोष तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जा रहा है तथा विभागीय टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग भी दोहराई गई। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Previous articleपुलिस की तत्परता से यात्री को मिला खोया बैग ऑटो में छूटा सामान सीसीटीवी की मदद से बरामद, यात्री ने जताया आभार
Next articleहल्की बारिश में उखड़ी करोड़ों की सड़क, नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने गड्ढे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here