डग्गामार और स्लीपर बसों पर चला प्रशासन का शिकंजा संतकबीरनगर में विशेष अभियान के दौरान 2 बसें सीज, कई वाहनों के चालान

डग्गामार और स्लीपर बसों पर चला प्रशासन का शिकंजा

संतकबीरनगर में विशेष अभियान के दौरान 2 बसें सीज, कई वाहनों के चालान

संतकबीरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

बुधवार को जेडएफडी (ZFD) प्रोग्राम के अंतर्गत एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार तथा यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई बसों के दस्तावेजों की जांच की गई और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।

चेकिंग के दौरान आवश्यक कागजात न मिलने और नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 2 अवैध बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं तेज आवाज वाले अवैध प्रेशर हॉर्न और मानक से अधिक धुआं छोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए कई बसों का चालान किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालों, डग्गामार बसों और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और परिवहन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने आम जनता से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Previous articleबकरीद को लेकर नगर निगम अलर्ट, शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक, नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Next articleऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार ऐतिहासिक बंदी में शामिल हुए हजारों व्यापारी, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here