नाली में बाथरूम करने से मना करने पर जानलेवा हमला, बांका के साथ आरोपी गिरफ्तार गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दीपचन्द को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद

नाली में बाथरूम करने से मना करने पर जानलेवा हमला, बांका के साथ आरोपी गिरफ्तार

गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दीपचन्द को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद

गोरखपुर। नाली में बाथरूम करने से मना करने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपचन्द पुत्र रामकिशुन निवासी सियारामपुर टोला कुदरिहा, थाना गुलरिहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांका भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना आठ अगस्त 2026 की रात सियारामपुर टोला कुदरिहा में हुई थी। नाली में बाथरूम करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। वादी पक्ष के परिजनों ने इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने एकजुट होकर वादी के परिजन पर हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से की गई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुलरिहा थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार, 16 नवंबर को वांछित अभियुक्त दीपचन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल बांका बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous articleचुनाव से पहले अपराधियों का सत्यापन और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करें : एसपी एसपी ओपी सिंह ने थाना पटियाली का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Next articleपुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार सहजनवां पुलिस ने डंडे के साथ पकड़ा, हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here