डीएम की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों संग महत्वपूर्ण बैठक, देशहित में ठोस सोने की खुली बिक्री पर रोक लगाने की अपील निर्मित जेवरों की बिक्री को बढ़ावा, कारीगरों की आजीविका और बाजार की पारदर्शिता पर जोर

डीएम की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों संग महत्वपूर्ण बैठक, देशहित में ठोस सोने की खुली बिक्री पर रोक लगाने की अपील

निर्मित जेवरों की बिक्री को बढ़ावा, कारीगरों की आजीविका और बाजार की पारदर्शिता पर जोर

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के आह्वान के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों और स्वर्णकार समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए सोने के आयात को कम करने तथा बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि देशहित में बुलियन, 24 कैरेट गोल्ड और गोल्ड बार के आयात को कम करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आभूषणों की बिक्री पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, क्योंकि इससे हजारों कारीगरों, डिजाइनरों और छोटे व्यापारियों की आजीविका जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पुरानी ज्वैलरी की खरीद-बिक्री नियमानुसार किए जाने से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी।

बैठक में सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने देशहित को सर्वोपरि बताते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि आम लोगों को बुलियन और गोल्ड बार की खुली बिक्री नहीं की जाएगी तथा निर्मित जेवरों की बिक्री को प्राथमिकता दी जाएगी।

व्यापारियों ने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय स्वर्णकार कारीगरों को अधिक रोजगार मिलेगा और बाजार की छवि भी बेहतर होगी। साथ ही पुराने आभूषणों की खरीद-बिक्री को प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा और सहयोग की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार पाण्डेय, विनय कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त धम्म प्रिय सांकृत्यायन तथा सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री श्यामसुंदर वर्मा सहित जनपद के अनेक सर्राफा व्यापारी और स्वर्णकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleबिजली तार में फंसे कबूतर से ठप हुई सप्लाई, साढ़े तीन घंटे तक 18 गांवों की बिजली रही गुल भीषण गर्मी में फाल्ट खोजने के लिए बिजली कर्मियों ने गांव-गांव घूमकर की मशक्कत, लोगों को पानी और रोजमर्रा की परेशानियों का करना पड़ा सामना।
Next articleजिला कारागार में बंदियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भर बनाने की पहल मशरूम खेती, अगरबत्ती- मोमबत्ती निर्माण समेत कई रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here