डुमरी में धूमधाम से मना राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

डुमरी में धूमधाम से मना राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

 

गोरखपुर। विकास खंड खोराबार के ग्राम पंचायत डुमरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वशासन, सशक्तिकरण और पंचायतों की उपलब्धियों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

पंचायती राज विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायतों को उनके अधिकार मिलने से ही ग्रामीण विकास, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम में स्वच्छता के तहत ई-रिक्शा कचरा प्रबंधन, अन्नप्राशन कार्यक्रम तथा ग्राम प्रधान ई. वीरेंद्र द्वारा स्थापित लाइब्रेरी की सराहना की गई। पंचायत सहायक विनीता देवी द्वारा 1000 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी आशुतोष कुमार ने 73वें संविधान संशोधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंचायतों को शासन की तीसरी इकाई बताया। वहीं खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव की सभी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक बच्चा सिंह ने पंचायतों की भूमिका को रेखांकित करते हुए आत्मनिर्भरता और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविंद सिंह, छोटे लाल यादव, पंचायत सचिव गोविंद, अभय श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, दीप्ति मिश्रा, प्रवीण कुमार, पूर्णिमा यादव, सूरज कुमार सहित ग्राम प्रधान ई. वीरेंद्र और अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Previous articleगोण्डा में होमगार्ड परीक्षा को लेकर सख्ती, एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Next articleगोवंश संरक्षण पर डीएम सख्त, गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here