खेतों में आग पर डीएम-एसपी मौके पर, नुकसान का सर्वे कर मुआवजे के निर्देश
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में खेतों में लगी आग की घटना के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन करते हुए राजस्व और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसीलदार और लेखपाल को निर्देशित किया कि फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश देते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।















