यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों के कप्तान बदले गए

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों के कप्तान बदले गए

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शासन ने 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस कप्तान (एसएसपी/एसपी) भी बदले गए हैं।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

– चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया।

– राजेश द्विवेदी को सेनानायक पीएसी अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

– प्रबल प्रताप सिंह को एसपी क्राइम मुख्यालय बनाया गया।

– विद्या सागर मिश्रा को सेनानायक पीएसी सीतापुर।

– राजेश कुमार द्वितीय को सेनानायक पीएसी मेरठ।

– आदित्य लांग्हे को एसपी फिरोजाबाद।

– ईला मारन को एसएसपी एटा।

– डॉ. दुर्गेश कुमार को सेनानायक एसएसएफ अयोध्या।

– रामनयन सिंह को सेनानायक पीएसी नोएडा।

– सौरभ दीक्षित को एसपी शाहजहांपुर।

– सोमेंद्र मीणा को एसपी रामपुर।

– डॉ. दीक्षा शर्मा को डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट।

– निपुण अग्रवाल को सेनानायक पीएसी मुरादाबाद।

– विश्वजीत श्रीवास्तव को एसपी बहराइच।

– लाखन सिंह यादव को एसपी अमरोहा।

– विनय सिंह को एसपी जालौन।

– शशांक सिंह को एसपी महोबा।

– शक्ति मोहन अवस्थी को एसपी महराजगंज।

– आकाश पटेल को एसपी चंदौली।

– सत्य नारायण प्रजापति को एसपी कौशांबी।

– मृगांक शेखर पाठक को एसपी हमीरपुर।

– आदित्य बंसल को एसपी सिटी अलीगढ़।

– अमृत जैन को एसपी सिटी मुजफ्फरनगर।

ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पुलिस महकमे में यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Previous articleएसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने 27 उपनिरीक्षकों को एक साथ बदला, कई चौकी प्रभारी भी नए स्थानों पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here