एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने 27 उपनिरीक्षकों को एक साथ बदला, कई चौकी प्रभारी भी नए स्थानों पर

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने 27 उपनिरीक्षकों को एक साथ बदला, कई चौकी प्रभारी भी नए स्थानों पर

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने 27 उपनिरीक्षकों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित कर अनुशासन की सख्ती दिखाई है। इनमें कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं,

ये तबादले प्रशासनिक जरूरत, बेहतर कार्यप्रणाली और पुलिस अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरित उपनिरीक्षक इस प्रकार हैं:

– कमलेश प्रताप सिंह – नौसड़ से रमवापुर  

– घनश्याम उपाध्याय – सहजनवा से कलेक्ट्रेट  

– आकाश शुक्ला – एम्स से जंगल डुमरी नंबर-2  

– गौरव तिवारी – करखा पीपीगंज से जगदीशपुर  

– देशराज सरोज – पुलिस लाइन से विकासनगर  

– नितेश राय – एम्स से सोनबरसा  

– अंकुर सिंह – झगहाँ से मुण्डेरा बाजार  

– अंजय सिंह – पुलिस लाइन से नौसड़  

– आदित्य कुमार पाण्डेय – गोरखनाथ से बकशीपुर  

– रविशंकर – खोराबार से भौराबारी  

– रुपेश पाल सिंह – विकास नगर से बलुआ  

– अनूप कुमार तिवारी – पुलिस लाइन से धर्मशाला  

– अनीश कुमार सिंह – धर्मशाला से रामनगर  

– विकास सिंह – बासगाँव से करखा बासगाँव  

– विनय कुमार सिंह – पुलिस लाइन से बरगदवा  

– अभय सिंह – कैंप से सोनबरसा बाबू  

– भवेश कुमार सिंह – कोतवाली से दुर्गाबाड़ी  

– अनूप सिंह – गगहा से असवनपार  

– हैदर अली खान – तिवारीपुर से जटेपुर उत्तरी  

– अवधेश पाण्डेय – जटेपुर उत्तरी से बरही  

– आलोक कुमार शुक्ला – बरही से माल्हनपार  

– सज्जन मिश्रा – पुलिस लाइन से चिडियाघर  

– अनुराग सिंह – गोरखनाथ से सुभाष चन्द्र बोस नगर  

– आदित्य सिंह – गोला से करखा पीपीगंज  

– विवेक राज सिंह – तिवारीपुर से बेतियाहाता  

– देवेन्द्र कुमार दुबे – सहजनवा से जंगल कोइढ़िया  

– प्रीतेश तिवारी – बड़हलगंज से समधिया  

ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए स्थानों पर तैनात सभी अधिकारी अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता से निभाएं।

Previous articleआपदा न्यूनीकरण में राजस्व विभाग की भूमिका पर विस्तृत कार्यशाला, 146 अधिकारियों ने लिया भाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here