महिला स्वास्थ्य को समर्पित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर: इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल ने मैनसिर में किया आयोजन।

महिला स्वास्थ्य को समर्पित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर: इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल ने मैनसिर में किया आयोजन।

 

संतकबीरनगर। इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल, खलीलाबाद ने मैनसिर क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

शिविर में मुख्य रूप से महिला, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. तैयबा (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) ने सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, गर्भावस्था की देखभाल, सफाई के महत्व और समय पर अल्ट्रासाउंड कराने जैसी जरूरी बातों पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. तैयबा फातिमा ने बताया कि कई महिलाएं लापरवाही के कारण छोटी-छोटी समस्याओं को बढ़ने देती हैं, जो बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। शिविर में महिलाओं को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं और गंभीर मामलों में अस्पताल आने की सलाह दी गई।

इस दौरान सबिया खातून, सरिता, सुनीता, भानुमति, इस्रावती, आफरीन, सकीना, साहिब खातून सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भी व्यवस्था संभाली।

इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल का यह प्रयास उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित इलाज नहीं करा पाती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित करने की बात कही है।

Previous articleयूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों के कप्तान बदले गए
Next articleमऊ पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई: एसएसपी इलामारन को एटा स्थानांतरण पर विदा किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here