सपा नेता रोहित पांडेय का संतकबीरनगर में भव्य स्वागत: टेमा से खलीलाबाद तक बिछाए पलक-पावड़े

सपा नेता रोहित पांडेय का संतकबीरनगर में भव्य स्वागत: टेमा से खलीलाबाद तक बिछाए पलक-पावड़े

 

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता रोहित पांडेय का आज जनपद में प्रथम आगमन होने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। जनपद की सीमा टेमा से लेकर खलीलाबाद के हीरालाल डिग्री कॉलेज तक जगह-जगह जोरदार स्वागत का दौर चला। हजारों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं के साथ रोहित पांडेय का भव्य अभिनंदन किया।

जैसे ही उनका काफिला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचा, वहां जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जोश देखने को मिला।

स्वागत और अभिवादन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए रोहित पांडेय ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर मैंने पिछले 5 मार्च को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। आज अपने गृह जनपद आने पर मिले इस अपार प्रेम से मैं अभिभूत हूँ।” उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (PDA) की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

अंत में रोहित पांडेय ने भव्य स्वागत के लिए जिला अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, इंजीनियर सुरेंद्र यादव, महासचिव विनोद यादव, नित्यानंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, मोहम्मद अहमद, इंदल यादव, राम आशीष यादव, शैलेंद्र यादव, सीपी पाण्डेय, रमेश यादव, अंकिता बाबी सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह के दौरान मौजूद रहे।

Previous articleएसआर इंटरनेशनल एकेडमी में मेधावियों पर पुरस्कारों की बौछार
Next articleमण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here