गिदही पावरप्लांट से चोरी: 5 बंडल एल्युमिनियम तार, 18 एंगल लोहा और ई-रिक्शा समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने गिदही पावरप्लांट के भंडारण केंद्र से चोरी गए सरकारी सामान के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 बंडल एल्युमिनियम तार, 18 एंगल लोहा और ई-रिक्शा (नंबर यूपी 51 BT 9563) सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 7 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे की है, जब गार्ड ने अज्ञात चोरों को बाउंड्री कूदकर भागते देखा। सूचना मिलने पर मालिक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पाया कि लगभग 7 बंडल तार चोरी हो गए। इस आधार पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर 10 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे करनपुर के पास झलकटिया मार्ग से 3 आरोपियों वसीम (20), कपूर चौधरी (22), मनीष कुमार (19)को हिरासत में लिया। उनका एक साथी अमित उर्फ मुन्ना फरार है।
निशानदेही पर एक अन्य आरोपी दिनेश उर्फ कल्लू कबाड़ी (42) को भी गिरफ्तार किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 6/7 मार्च की रात उन्होंने मिलकर तार चुराए और छुपा दिए थे। दिनेश कबाड़ी को बेचने की योजना थी। इससे पहले 5/6 मार्च की रात भी उन्होंने यहीं से तार और एंगल चुराकर दिनेश को बेचे थे। सूचना पर दिनेश की दुकान पर छापा मारा गया, जहां पुरानी चोरी का सामान भी बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी:
वसीम पुत्र रहमत अली, निवासी परसा तकियवा, थाना पुरानी बस्ती, उम्र 20 वर्ष
कपूर चौधरी पुत्र स्व. राम सजीवन, निवासी लोहटी, थाना कोतवाली, उम्र 22 वर्ष
मनीष कुमार पुत्र राज किशोर, निवासी बायपोखर, थाना पुरानी बस्ती, उम्र 19 वर्ष
दिनेश उर्फ कल्लू कबाड़ी पुत्र राधे श्याम, निवासी समसपुर, थाना लालगंज, उम्र 42 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी चौकी सदर अस्पताल उ0नि0 पवन कुमार मौर्य, हवलदार विक्रांत, कांस्टेबल साजिद जमाल और आशुतोष द्विवेदी।















