बंधन बैंक की नई शाखा का खलीलाबाद बाईपास पर शुभारंभ
संतकबीरनगर। बंधन बैंक ने शहर के विकास को नई गति देने के लिए खलीलाबाद बाईपास पर अपनी नई शाखा का आज विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल और विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण तिवारी (प्रदेश मंत्री, गौरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश) ने कर कमलों से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान दीप प्रज्वलन भी किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार ने कहा, “बंधन बैंक देश का पहला ऐसा निजी बैंक है जिसने जमीनी स्तर पर समूह आधारित बैंकिंग शुरू की और आज ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक का लंबा अनुभव ग्राहकों की सेवा में हमेशा सहायक रहा है।”
प्रबंधक एमडी औसाफ ने बताया कि बैंक पारंपरिक लोन जैसी सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को जीओ टैगिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में भी काम कर रहा है, ताकि स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को नई बाजार मिल सके।
कार्यक्रम में टेरिटरी मैनेजर शिवम राय, डिविजनल मैनेजर अजय सिंह और एडीएम लक्ष्मण सिंह का विशेष सहयोग रहा। सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
उद्घाटन समारोह में सोनू कुमार भोला, अनिल, अर्जुन, विवेक, श्याम, अखिलेश कुमार, अमित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी उपस्थित रहे।
नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र के निवासियों और कारोबारियों को बैंकिंग सेवाओं की बेहतर पहुंच मिलेगी। बंधन बैंक की यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।















