10 साल के लकी ने चुराया दिल, पानापार ने महादेवा बाजार को 30 रन पर समेटकर सुपर-8 में जगह बनाई
गोरखपुर । कैथवलिया-बहुरीपार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले में पानापार की टीम ने महादेवा बाजार को धूल चटाकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया। मैच में महादेवा बाजार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन पानापार ने 6 विकेट पर 66 रन बनाकर चुनौती पेश की।
मैच का असली हीरो रहा महज 10 वर्षीय लकी। उसने केवल 12 गेंदों पर विस्फोटक 30 रन ठोके और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया—एक ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उसके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेवा बाजार की टीम पानापार की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बिखर गई और महज 4.4 ओवर में 36 रन पर ऑलआउट हो गई।
टूर्नामेंट की शुरुआत में पानापार को कमजोर टीम माना जा रहा था, लेकिन युवा जोश और अनुभव का मेल टीम को लगातार जीत दिला रहा है। पिछले मैच में बसंतपुर को हराने के बाद अब यह दूसरी धमाकेदार जीत है। टीम ने साबित कर दिया कि वह किसी भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दे सकती है।
टीम के अन्य खिलाड़ी गद्दू, राणा भइया, आयुष, इशांत, शिवम, अभय और नितेश ने भी सराहनीय योगदान दिया। कोच विवेक शुक्ला की रणनीति और मेहनत रंग लाई है। पानापार की लगातार जीत से टूर्नामेंट में अन्य टीमों को अब सतर्क रहना पड़ रहा है। गांव का नाम रोशन करने वाली इस टीम ने नाइट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है।















