सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1500 छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान: उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए खिले चेहरे, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया पुरस्कृत
संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने वाइस डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी के साथ मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पिछले दिनों आयोजित एनुअल फंक्शन में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 9वीं तक के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए थे, जिनकी सराहना के बाद अब उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और बहुमुखी प्रतिभा विकसित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल, कला, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर संभव सहयोग दिया जाता है, ताकि वे न केवल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, बल्कि जीवन में भी सफल हों।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था के छात्र लगातार परीक्षाओं में मंडल स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि डिजिटल शिक्षा में कोई कमी न रहे। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी देते हुए बताया कि होली त्योहार के बाद पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे तत्काल विद्यालय पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और गर्व की भावना छाई रही। यह सम्मान समारोह विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समग्र विकास और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण का जीता-जागता प्रमाण साबित हुआ, जो संतकबीरनगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर रहा है।















