पीपीगंज पुलिस की बड़ी सफलता: लूटकांड का त्वरित खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार; 32 हजार रुपये, बैग और दो बाइक बरामद

पीपीगंज पुलिस की बड़ी सफलता: लूटकांड का त्वरित खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार; 32 हजार रुपये, बैग और दो बाइक बरामद

पीपीगंज थाना पुलिस ने गोरखपुर में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पीपीगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी कि बैंक से 32 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते में बैग छीन लिया। बैग में नकदी मौजूद थी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने गौरव कुमार हरिजन, रंजीत यादव, शशांक गौण और मनीष कुमार को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 32 हजार रुपये छीना गया बैग तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

घटना के सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पुलिस टीम की सराहना की और 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेजी से जारी रहेगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह त्वरित कार्रवाई पीपीगंज पुलिस की सजगता और समर्पण का प्रमाण है, जो आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत कर रही है। 

Previous articleएसएसपी डॉ. कौस्तुभ की सख्त और संवेदनशील कार्यशैली: पटल प्रभारियों से सीधा संवाद, जनता की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next articleयातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने एसएसपी की सख्त समीक्षा: जाम, पार्किंग और नियम उल्लंघन पर विशेष फोकस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here