मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

 

बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त राज आयोग, पर्यटन, लोक निर्माण, लोक शिकायत, यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ., कृषि एवं सहकारिता, छात्रवृत्ति, जलजीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त, ओडीओपी, फार्मर रजिस्ट्री सहित संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगति में तेजी लाकर मंडल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाने का कार्य द्रुतगति से करें।

जलजीवन मिशन की समीक्षा में उन्होंने संचालित योजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति के निस्तारण में ससमय कार्य पूर्ण करने और किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विवाह योजना की समीक्षा में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पतालों में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बाढ़ से संबंधित अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा सुधार/सुझाव जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कर अभी से कार्य प्रारंभ करने को कहा।

मंडलायुक्त ने आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में बिना राग-द्वेष के सुस्पष्ट आख्या लगाने, अभिकथन के सापेक्ष पुष्टियुक्त साक्ष्य संलग्न करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ता असंतुष्ट न हो। आईजीआरएस संबंधी मामलों का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया।

बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रामानन्द, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleपंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर
Next articleडीईओ ने एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here