पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर

पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर

सहजनवा। गोरखपुर। पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखंड पिपराइच एवं कैंपियरगंज में हुआ। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता के उपरांत ही पंचायत सहायक अपने कार्यों में पूर्ण रूप से दक्ष बन पाएंगे।

उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, सी.आर.एस. पोर्टल, ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) तथा पंचायत से संबंधित डिजिटल कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उपनिदेशक ने पंचायत सहायकों की समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया।

प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक विश्वनाथ पाठक, मीनाक्षी तिवारी, शशांक शेखर, शिवेंद्र मिश्रा, मंडलीय परियोजना प्रबंधक दिनेश चौधरी, वरिष्ठ फैकल्टी कल्पना शुक्ला तथा डी.पी.आर.सी. महाराजगंज उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में सिद्धार्थ पांडे, अवधेश मौर्य, वीरू कुमार, अर्चना जायसवाल, अंकित सिंह आदि शामिल रहे।

यह प्रशिक्षण पंचायत स्तर पर डिजिटल कार्यों को सुगम बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleमंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए सख्त निर्देश
Next articleमंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here