मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई: सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना, बच्चे के साथ प्यार भरा वीडियो वायरल

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई: सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना, बच्चे के साथ प्यार भरा वीडियो वायरल

गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह ठीक 4 बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि-विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी अर्पित की।

खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ से लोकमंगल, प्रदेशवासियों और समस्त नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने भी दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटे बच्चे ने जैसे ही चिप्स की मांग की, योगी जी ने तुरंत मुस्कुराते हुए कहा, “इससे चिप्स दिलाओ!” और बच्चे की इच्छा तत्काल पूरी कर दी। इस प्यार भरे अंदाज को देख लोग भावुक हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मुखिया और परिवार के बड़े की तरह बच्चे की छोटी-सी जरूरत को भी कितने प्यार और तत्परता से पूरा करते हैं। यह वीडियो उनके जनसाधारण से लगाव और सरल व्यक्तित्व का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “सच्चा स्नेह” और “मुख्यमंत्री का बच्चे से प्यार” बताकर शेयर कर रहे हैं।

मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने, सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे।

Previous articleभाजपा नेत्री डॉ. सोनी सिंह ने वृद्धाश्रम में किया खिचड़ी सहभोज, बुजुर्गों को दी हनुमान चालीसा की पुस्तक
Next articleदिशा फाउंडेशन द्वारा 20 जनवरी को 51 बेटियों का सामूहिक विवाह: सभी को मिलेगा पूरा गृहस्थी सामान, अतिथियों का विधिवत भोज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here