बस्ती हत्याकांड का खुलासा: झाड़-फूंक के शक में की गई हत्या, दो आरोपी मुठभेड़ में धराए
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहरी टोला खून्नीपुरवा में 26 दिसंबर 2025 को 58 वर्षीय रामजीत उर्फ घरभरन की क्रूर हत्या का पुलिस ने सेहरा बांध लिया है। झाड़-फूंक के दौरान गलत नीयत के शक में साजिश रचकर की गई इस वारदात के दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई में दुबौलिया, कलवारी थाना और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी हैं- लवकुश उर्फ लालचन्द पुत्र पप्पू हरिजन, निवासी खदरा उपाध्याय और सजरे आलम पुत्र कासिम अली, निवासी लारा। इनके कब्जे से .32 बोर की तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, पल्सर बाइक और 2280 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि झाड़-फूंक के बहाने पीड़ित को बुलाया गया था, जहां संदेह के चलते उसकी हत्या कर दी गई। बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी गिरोह का पर्दाफाश होगा।















