शीतकालीन अवकाश में भी जारी है पढ़ाई, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित

शीतकालीन अवकाश में भी जारी है पढ़ाई, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित

संतकबीरनगर (ब्यूरो)। शीतकालीन अवकाश के दौरान भी छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में ऑनलाइन कक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि अवकाश के समय छात्र-छात्राओं को निरंतर शिक्षण से जोड़े रखने के उद्देश्य से कुशल शिक्षकों द्वारा नियमित ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं।

प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि जो विद्यार्थी अभी तक ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र जुड़कर इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी पढ़ाई को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 23 जनवरी से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी, साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि भले ही शीतकालीन अवकाश के चलते छात्रों की छुट्टियां घोषित हैं, लेकिन शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं। विद्यालय के अनुभवी शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

यह पहल छात्रों के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो अवकाश के दौरान भी सीखने की प्रक्रिया को जारी रखने में सहायक साबित हो रही है। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से नियमित रूप से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करें।

Previous articleसोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थान्हेश्वर नाथ शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन, राष्ट्र एकता और सनातन संस्कृति की मजबूती की कामना
Next articleविधिक विज्ञान प्रयोगशाला निरीक्षण: मंत्री ने प्लास्टर की खामी पर की फटकार, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here