सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थान्हेश्वर नाथ शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन, राष्ट्र एकता और सनातन संस्कृति की मजबूती की कामना

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थान्हेश्वर नाथ शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन, राष्ट्र एकता और सनातन संस्कृति की मजबूती की कामना

बस्ती (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, आस्था एवं राष्ट्र गौरव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध थान्हेश्वर नाथ शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा जी’ ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मगौरव और संघर्षशील इतिहास का प्रतीक है। आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व जिस सोमनाथ मंदिर को बार-बार आघात पहुंचाया गया, वह आज पुनः हमारे स्वाभिमान, आस्था और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना पुनः सीख रहा है।

उन्होंने कहा कि शिव आराधना हमें सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव चरण जायसवाल, महामंत्री शक्तीदीप पाठक, जिला मंत्री कुंवर आनन्द सिंह, अमरेश पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रवण यादव, किरण सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन हर-हर महादेव एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति, राष्ट्र सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं की आस्था, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Previous articleमहाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय को मिला “महाकुंभ सेवा मेडल”
Next articleशीतकालीन अवकाश में भी जारी है पढ़ाई, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here