सीएम योगी का सख्त निर्देश- ‘भीषण शीतलहर में कोई फुटपाथ पर न सोए’, रैन बसेरों का किया निरीक्षण, कंबल-भोजन वितरित

सीएम योगी का सख्त निर्देश- ‘भीषण शीतलहर में कोई फुटपाथ पर न सोए’, रैन बसेरों का किया निरीक्षण, कंबल-भोजन वितरित

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर दौरे के दौरान भीषण शीतलहर से प्रभावित लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति फुटपाथ, पटरी या खुले में न सोए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में सम्मानजनक ठिकाना और उचित व्यवस्था दी जाए।

सीएम योगी ने बरगदवा और राप्तीनगर स्थित अस्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण किया। वहां ठहरे लोगों से हालचाल जाना, बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सभी ने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं से संतोष जताया और शीतलहर में राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल और भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए संकल्पित है। पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि शीतलहर से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर काम करें। हर जिले को पर्याप्त धनराशि जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर महानगर में 19 रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं, जहां एक हजार से अधिक लोगों के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरे सुरक्षित और व्यवस्थित हैं। प्रदेश भर में इसी तरह व्यापक पैमाने पर रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने स्वयंसेवी संगठनों और धर्मार्थ संस्थाओं से अपील की कि वे भीषण शीतलहर में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। कंबल-ऊनी वस्त्रों का वितरण और अलाव जलाने जैसे कार्यों में सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद आदि उपस्थित रहे।

यह सीएम योगी का एक माह में गोरखपुर में रैन बसेरों का तीसरा निरीक्षण था। इससे पहले 10 दिसंबर और 28 दिसंबर को भी उन्होंने विभिन्न रैन बसेरों का जायजा लिया और कंबल वितरित किए थे। मुख्यमंत्री की यह पहल जरूरतमंदों के लिए राहत और सम्मान सुनिश्चित करने की मजबूत मिसाल है.

Previous articleचोरी हुई 108 एम्बुलेंस जनपद सिद्धार्थनगर से बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleउपनिदेशक ने 5, 6 एवं 7 जनवरी को मंडल के जनपदों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की की समीक्षा, फरवरी अंत तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here