मोदी के 11 वर्ष’ पर विमर्श: विकास और सशक्तिकरण की गाथा

मोदी के 11 वर्ष’ पर विमर्श: विकास और सशक्तिकरण की गाथा

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। स्थानीय होटल में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी विराट सोच से विकास के सागर को गागर में समाहित कर भारत को विश्व गुरु की दिशा में अग्रसर किया। 

गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि शिक्षा, रक्षा, चिकित्सा और ग्रामीण विकास में भारत ने असंभव ऊंचाइयों को छुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने स्वच्छ भारत और सुदृढ़ भारत के जरिए विदेशों में बदली भारत की छवि को रेखांकित किया। विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी की नीतियों में गांधी, अंबेडकर और दीनदयाल के सपनों का भारत झलकता है। राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाना उनकी दृढ़ता का प्रतीक है। 

आरपीएम अकैडमी के प्रबंध निदेशक अजय शाही ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जरिए युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों की चर्चा की। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोदी ने भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। प्रो. गौरव तिवारी ने शिक्षा क्षेत्र में और सुधार की जरूरत बताई। 

कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी गोरखपुर के उद्घोषक मृत्युंजय उपाध्याय ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किए गए। युवा पत्रकार मौली शेखर सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। रत्नाकर सिंह, सीपी चौहान, संजीव जायसवाल, अमन मिश्रा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Previous articleजीआरपी ने 15 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा, एसपी ने टीम को पुरस्कृत किया
Next articleनवरात्रि-दशहरा: मगहर में एसपी संदीप मीना की पैदल गश्त, सुरक्षा पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here