जीआरपी ने 15 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा, एसपी ने टीम को पुरस्कृत किया

जीआरपी ने 15 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा, एसपी ने टीम को पुरस्कृत किया

गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2.60 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्त बिहार के रहने वाले हैं और गांजा राजस्थान में तस्करी के लिए ले जा रहे थे। 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक कुमार मिश्र (27 वर्ष), धीरज कुमार पाल (22 वर्ष), और आलोक कुमार (23 वर्ष), सभी निवासी खरया खास, पिपरा, थाना गोविंदगंज, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर भाप इंजन के पास तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके बैग से पांच-पांच किलो गांजा बरामद हुआ। दो अभियुक्तों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, और जीआरपी उनके इतिहास की जांच कर रही है। 

एसपी रेलवे ने इस सफल कार्रवाई के लिए जीआरपी टीम को 2000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। गिरफ्तारी में शामिल टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, विनोद कुमार, सत्यम दुबे, एएसआई दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा, गुरु प्रसाद कनौजिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पीयूष सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव, देवेंद्र यादव और सत्यबीर सिंह शामिल थे। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleगोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र: डीएम दीपक मीणा ने की बैठक, राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
Next articleमोदी के 11 वर्ष’ पर विमर्श: विकास और सशक्तिकरण की गाथा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here