मिशन शक्ति 5.0: बस्ती रेंज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
बस्ती। डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।
बस्तीसभी थाना पुलिस ने स्कूलों में छात्राओं को जागरूक किया। ग्राम चौपालों में महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 1098) की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरित कर इनके उपयोग पर जोर दिया गया, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। छात्राओं को उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
संतकबीरनगर: अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने थाना महुली और धनघटा में महिला सशक्तिकरण के लिए बहुआयामी कार्यक्रम शुरू किए। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया।
सिद्धार्थनगर महिला बीट पुलिस अधिकारियों और शक्ति दीदी ने सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाई। शारदीय नवरात्रि के दौरान मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस की तैनाती की गई। चौपालों में हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वाड ने सघन चेकिंग की, और छात्राओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
यह अभियान महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।















