पुलिस मित्र बनेंगे भरोसे का पुल: संतकबीरनगर में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा।

पुलिस मित्र बनेंगे भरोसे का पुल: संतकबीरनगर में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा।

संतकबीरनगर: पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया है। इस पहल का उद्देश्य सहयोग और संवाद के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, समस्याओं का निवारण, सुरक्षा और सामाजिक शांति सुनिश्चित करना है। पुलिस मित्र इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो जनता और पुलिस के बीच भरोसे का पुल बनेंगे। जिले के सभी आठ थानों कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला, और धर्मसिंहवा में यह कम्युनिटी पुलिसिंग व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस मित्र स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाएंगे, जिससे अपराध नियंत्रण और सामुदायिक समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

एसपी ने बताया कि इस पहल से न केवल पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होगी, बल्कि सामाजिक शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। पुलिस मित्रों को स्थानीय समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और समुदाय में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह व्यवस्था अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई में प्रभावी सिद्ध होगी। 

Previous articleकेमिकल का कमाल, आलू भी हुआ लाल: बाराबंकी, लखनऊ-कानपुर से रंगा आलू की सप्लाई।
Next article 25 हजार के इनामी चोर गैंग के सरगना की गिरफ्तारी, तमंचा और चोरी के गहने बरामद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here